मध्य प्रदेश

शुक्रवार रात से बढ़ी ठिठुरन, रविवार को दिन भर चली सर्द हवा

सिलवानी। उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों से आ रही शीतलहर ने कंपा देने वाली ठंड का अहसास करा दिया है। शुक्रवार रात से ठिठुरन बढ़ने से रात का पारा गिर गया। वहीं रविवार को दिन भर सर्द हवा चलने से ठंड का अहसास बना रहा। बादल छंटते ही ठंड अपने पूरे शबाब पर आ रही है। वर्षों बाद यह पहला अवसर है जब दिसंबर का आधा महीना बीत गया और तापमान नीचे नहीं गया, लेकिन अब यहां ठंड बढ़ती जा रही है जिससे स्थानीय लोगों को ठंड परेशान कर रही है। बाजार शाम ढलने के बाद सिमट रहा है। ठंड से बचने के लिए लोग पूरे दिन गर्म कपड़ो का सहारा ले रहे हैं।

Related Articles

Back to top button