मध्य प्रदेश

हाईस्कूल-हायर सेकेण्डरी परीक्षा परिणाम शुक्रवार को

विभिन्न वेबसाइट और मोबाइल एप्प पर भी देखे जा सकेंगे परिक्षा परिणाम

रायसेन । माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी, हायर सेकेण्डरी (व्यावसायिक), विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (डी.पी.एस.ई.), शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण पत्रोपाधि मुख्य परीक्षा 2022 के परीक्षा परिणाम शुक्रवार 29 अप्रैल 2022 को अपरान्ह एक बजे घोषित किये जायेंगे । मण्डल द्वारा विभिन्न वेबसाइट और मोबाइल एप्प पर परीक्षा परिणाम ज्ञात करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
सचिव, माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा जानकारी दी गई है कि परीक्षा परिणाम शुक्रवार 29 अप्रैल 2022 को अपरान्ह एक बजे घोषित किये जायेंगे । परीक्षा परिणाम जिन वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा उनमें www.mpresults.nic.in, https://mpbse.mponline.gov.in, www.mpbse.nic.in, www.jagranjosh.com, www.hindi.news18.com, www.livehindustan.com, www.hindustantimes.com, https://www.fastresult.in, www.examresults.net, www.examresults.net/mp वेबसाइट शामिल हैं ।
मोबाइल एप्प पर भी परीक्षा परिणाम
परीक्षा परिणाम मोबाइल एप्प पर भी देखे जा सकते हैं । मोबाइल पर परीणाम देखने के लिए Google Play Store पर MPBSE MOBILE App अथवा MP Mobile App Download करें एवं Know Your Result का चयन करने के बाद अपना अनुक्रमांक (Roll Number) तथा आवेदन क्रमांक प्रविष्ट ( submit ) कर परीक्षा परिणाम ज्ञात कर सकते हैं ।

Related Articles

Back to top button