खेल

बैडमिंटन खेलने के लिए पीवीसी लगवाने हेतु विधायक को दिया ज्ञापन

सिलवानी। सिलवानी में नवनिर्मित स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई इंडोर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में बैडमिंटन खेलने के लिए पीवीसी लगवाने हेतु विधायक ठाकुर रामपाल सिंह को सिलवानी सोशल सोसायटी के सदस्यों ने ज्ञापन दिया। विधायक ने सोसायटी के सदस्यो को जल्दी ही पीवीसी नेट लगवाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर क्लब के टिंकू चौरसिया, दीनानाथ श्रीवास्तव, मोहम्मद तारिक, विभोर नायक, प्रदीप कुशवाह, मुस्तकीम अहमद, देवेंद्र श्रीवास्तव, शेख जावेद आदि खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button