कलेक्टर ने की सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण कराने वाले अधिकारियों की सराहना
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने वाले अधिकारियों की सराहना करते हुए अन्य अधिकारियों को निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर दुबे ने माह जनवरी 2022 में सीएम हेल्पलाईन में प्राप्त सभी शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण कराने पर बेगमगंज थाना प्रभारी राजपाल सिंह जादौन, परिवहन अधिकारी जगदीश सिंह भील, सॉची थाना प्रभारी एमएल भाटी, देवनगर थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा, उपायुक्त सहकारिता पुष्पेन्द्र कुशवाह, सुल्तानगंज थाना प्रभारी विमलेश राय, उपुअ रेडिया डायल 100 मुख्यालय शिव कुमार गुप्ता, उमरावगंज थाना प्रभारी शहरिओम अस्थाया , औबेदुल्लागंज परियोजना अधिकारी प्रतिभा साहू की सराहना की गई।
इसी प्रकार कलेक्टर दुबे द्वारा माह जनवरी में प्राप्त कुल शिकायतों के आधार पर अधिकतम शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण में बेहतर कार्य करने वाले रायसेन तथा बेगमगंज सीएमओ धीरज शर्मा, सीईओ बाड़ी आयुषी गोयल, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सॉची संदीप भार्गव, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी बेगमगंज पूर्णिमा श्रीवास्तव, तहसीलदार रायसेन अजय प्रताप सिंह पटेल तथा सीईओ बाड़ी बलवान सिंह मवासे की सराहना की गई।
सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त होने वाली आमजन की समस्याओं, शिकायतों का प्रमुखता से निराकरण हो, इसके लिए कलेक्टर अरविन्द कुमार दुबे द्वारा प्रति सप्ताह विभागवार सीएम हेल्पलाईन में प्राप्त शिकायतों तथा उनके निराकरण हेतु की जा रही कार्यवाहियों की समीक्षा की जाती है। कलेक्टर दुबे द्वारा सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सीएम हेल्पलाईन में प्राप्त कोई भी शिकायत अटेण्ड किए बिना अगले स्तर पर ना जाए। शिकायत प्राप्त होते ही उसके निराकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही शीघ्र प्रारंभ कर दी जाए ।शिकायतकर्ता से भी चर्चा कर उसे निराकरण के लिए की जा रही कार्यवाही से अवगत कराया जाए।



