थाना उमरियापान में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | थाना उमरियापान में श्री दुर्गा पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। जिसमें थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय के द्वारा सक्त हिदायत दी गई कि दुर्गा समिति और दुर्गा पंडाल के लोगों के द्वारा आदर्श आचार संहिता का पालन किया जाएगा, जिसमें किसी भी राजनैतिक पार्टी की फोटो नहीं लगाना है साथ ही थाने के माध्यम से समिति के लोगों को नोटिस तलब किया गया है कि आदर्श आचार संहिता का पालन करे अगर आदर्श आचार संहिता का पालन नही करेगे तो कार्यवाही की तलवार लटकेगी। थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय, आर.आई. सरपंच अटल ब्यौहार की अगुवाई में बैठक हुई।
जिसमे अटल ब्यौहार , शैलेन्द्र पौराणिक, स्वतंत्र चौरसिया, विजय दुबे, आशीष चौरसिया,गोविंद प्रताप सिंह, राजेश ब्यौहार, जयप्रकाश चौरसिया, वंशरूप चौरसिया, सुख देव प्रसाद चौरसिया, जितेंद्र अरोरा, मनोज चौरसिया, संदीप सोनी, वैभव चौरसिया, सत्तू सोनी, हिमांशु चौरसिया, कोमल गोस्वामी, अजूबा भाई जान, सुशील पाल, सिल्लू चौरसिया , जयपाल सिंह, पत्रकार सतीश चौरसिया, राहुल पाण्डेय एवं गणमान्य नागरिको की उपस्थिति रही।



