स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की धर्मपत्नी भंवरी देवी कुशवाह के निधन पर शोक
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। रायसेन शहर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय भानुप्रताप सिंह ठाकुर कुशवाह की धर्मपत्नी भंवरी देवी कुशवाह का गुरुवार को देहांत हो गया है। वे लगभग 98 वर्ष आयु की थी। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके पति ठाकुर स्व. भानु प्रताप सिंह थे। जिन्होंने देश की आजादी की लड़ाई स्वंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाई थी। स्वर्गीय भंवरी देवी कुशवाह ने गुरुवार को अंतिम सांस ली। वे बीजेपी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह कुशवाह, एडवोकेट ऋषिनाथ सिंह, डॉ. सुरेंद्र सिंह, महिपाल सिंह भाजपा नेता धीरेन्द्र सिंह, ठेकेदार धर्मेंद्र सिंह, जीतेन्द्र सिंह कुशवाह चाचू की माताजी थीं। गुरुवार को उनके देवलोक गमन हो गया है । जिनकी अंतिम यात्रा उनके निवास यशवंत नगर कालोनी से शुक्रवार 4 फरवरी को सुबह 10 बजे निकाली जाएगी । उनका अंतिम संस्कार पूरेन तालाब वाले मुक्ति धाम पर किया जायेगा। इनके निधन पर सीएम शिवराज सिंह चौहान, सांसद विदिशा लोकसभा रमाकांत भार्गव, विधायक सिलवानी रामपाल सिंह राजपूत, स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी, बीजेपी जिलाध्यक्ष डॉ जेपी किरार, जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता किरार सहित भाजपाइयों ने दिवंगत भंवरी देवी कुशवाह को शोक श्रद्धांजलि अर्पित कर कुशवाह परिवार के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त की है।



