कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की धूम, 21 फिट की ऊंचाई पर दर्शनी की टोली बनी विजेता,

तीसरे वर्ष भी किया गया मटकी फोड़ का आयोजन, रात्रि 12 बजे के बाद तोड़ी दही हांडी
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर, सिहोरा। नगर सिहोरा में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर लफ्ज़ वेलफेयर के द्वारा मटकी फोड़ प्रतियोगिता का लगातार तृतीय वर्ष भी सफलता पूर्वक आयोजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
दर्शानी ग्राम पंचायत की टोली के द्वारा मटकी फोड़ कर कार्यक्रम का समापन किया गया, अन्य प्रतियोगिता में 5 खिलाड़ियों ने जीत हासिल की, फैंसी ड्रेस में राधा-कृष्ण के रूप में आए बच्चों व सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरुस्कार, कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि प्रणय पाण्डेय विधायक बोहरीबंद, शारदा तिवारी नगर पालिका उपाध्यक्ष सिहोरा, विपिन सिंह थाना प्रभारी सिहोरा एवं उपस्थित अतिथिगण शिशिर पांडेय, वैभव पाण्डेय, अंशु परोहा, आयुष सेठी, रोहित यादव एवम समस्त सहयोगीयों के द्वारा दिया गया। मटकी फोड़ प्रतियोगिता में दर्शानी की टीम ने मटकी फोड़ कर नगद इनाम 11500₹ व स्मृति चिन्ह व अन्य प्रतिभागियों को आकर्षक उपहार, नगद इनाम वा मिष्ठान बांट कर जन्माष्टमी पर्व को बड़ी हर्षौल्लास धूमधाम से मनाया गया। साथ ही कार्यक्रम में डीजे जॉर्डन की शानदार प्रस्तुति के साथ लोगों ने कृष्ण जन्म उत्सव का पर्व मनाया। सम्माननीय अतिथि, सहयोगी और समस्त सिहोरा वासी का ह्रदय से धन्यवाद आभार व्यक्त किया। सिहोरा पुलिस प्रशासन जिनका हृदय से आभार, लफ़्ज वेलफेयर के सदस्य सौरभ शुक्ला, द्वारका कोरी, गोलू खान, अनेक तिवारी, कपिल यादव, सुरेन्द्र श्रीपाल, संतोष तिवारी, आदर्श शुक्ला, विकास, प्रिंस, हार्दिक, अमित, विक्की तिवारी, अनमोल, धर्मेंद्र, आयुष मिश्रा, आयुष दुआ, वरुण, दीपांशु, प्रांजल, राहुल नामदेव, अंकेश, देवेश, आदित्य और सभी लफ्ज़ वेलफेयर के सदस्य राजेश भैया का अतुलनीय सहयोग हमे प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में छोटू महाराज सिनेमा (रश्मि सेठी ) एवं सारिका साहू के द्वारा सागौड़ी टीम में शामिल बच्चियों को उनके प्रोत्साहन के लिए विशेष पुरस्कार दिया गया। सभी टोलियों के कप्तान व टीम का आभार व्यक्त किया जिनके साथ से यह कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।

