मध्य प्रदेशराजनीति

संविधान बचाने कांग्रेस की महारैली में शामिल होंगे कांग्रेसजन

कटनी कांग्रेस अध्यक्ष करेंगे प्रतिनिधित्व
संविधान बचाने मल्लिकार्जुन खड़गे राहुल गांधी पहुंचेंगे

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । 27 जनवरी को डॉ भीमराव अंबेडकर की जन्म स्थली महू जिला इंदौर में आयोजित “जय बापू जय संविधान” जय अंबेडकर” रैली शामिल होने कटनी जिला कांग्रेस अध्यक्ष करण सिंह चौहान, जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अमित शुक्ला, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आनंद पटेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र सिंह छोटू, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ अध्यक्ष शुभम मिश्रा सहित कार्यकर्ताओं का एक जत्था वंदे भारत से इंदौर रैली में शामिल होने के लिए आज प्रातः प्रस्थान किया ।
ज्ञात है कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा आयोजित महू में विशाल रैली का आयोजन किया गया है जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, मध्य प्रदेश नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार सहित पूरे देश के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कांग्रेस कार्यक्रम समिति के सदस्य शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button