मध्य प्रदेशराजनीति

कांग्रेस के 3 दिवसीय संघात्मक कार्यक्रम 12 जनवरी से

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान के लिए संघात्मक तैयारी हेतु जिला कांग्रेस प्रभारी प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र द्विवेदी एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष करणसिंह चौहान का तीन दिवसीय कार्यक्रम 12 जनवरी से प्रारंभ हो रहा है। जिसमें प्रमुख पदाधिकारी के साथ बैठक कार्यक्रम रखा गया है। दिनांक 12 जनवरी रविवार को बरही, सिंगोड़ी, विजयराघवगढ़ ब्लॉक कांग्रेस में बैठक का आयोजन किया गया है। दिनांक 13 जनवरी सोमवार को स्लीमनाबाद, बहोरीबंद क्षेत्र में ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की बैठक का आयोजन हो रहा है।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता बरही प्रभारी एडवोकेट बृजराज सिंह परमार, सिंगोड़ी ब्लॉक अध्यक्ष शरद द्विवेदी, विजयराघवगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र सिंह, स्लीमनाबाद ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी, बहोरीबंद प्रभारी जिला महामंत्री अजय गर्ग, नरेंद्र सैनी ने सभी पदाधिकारी से समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button