आरक्षक ने अपनी कार से बैंक के सामने खड़ी 14 बाइक और 7 लोगों को मारी टक्कर

लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया, नशे की हालत में था आरक्षक, एफआईआर दर्ज, एसपी ने किया लाइन हाजिर
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । रायसेन में एक आरक्षक ने अपनी कार से रोड किनारे खड़े 14 वाहनों सहित सात लोगों को टक्कर मार दी घायल हुए सभी सात लोगों के पैर हाथ और मुंह में गंभीर चोटें लगी है, घटना रायसेन जिले सुल्तानगंज सागर रोड मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक के सामने कि शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है, टक्कर मारने वाला आरक्षक दीपेंद्र राजपूत सुल्तानगंज थाने में पदस्य है, जो घटना के समय नशे की हालत में था लोगों द्वारा आरक्षक दीपेंद्र को मौके पर पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार आरक्षक दीपेंद्र राजपूत अपनी कार आई10 क्रमांक MP 04 CS 7496 से सागर की ओर से आ रहा था इसी दौरान मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक के सामने खड़ी 14 मोटरसाइकिल और बैंक के सामने खड़े कंनछेदी, वीरेंद्र, परीक्षित, लाखन सिंह, चंपाबाई, रूपरानी, सत्यवान गोस्वामी, टक्कर मार दी । पुलिसकर्मी की लापरवाही पर वहां खड़े लोग हंगामा करने लगे पुलिस को सूचना लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को को नियंत्रण में लिया. पुलिस घायलों को लेकर अस्पताल पहुंची प्राथमिक उपचार के बाद सात घायलों में से चार घायलों को गहन चिकित्सा के लिए रेफर किया गया जिस कारण इन सभी लोगों के हाथ पैर और मुंह में गंभीर चोट लगी है जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, वही मौके पर मौजूद फरियादी सत्यवान गोस्वामी की रिपोर्ट पर आरक्षक दीपेंद्र राजपूत सुल्तानगंज थाने में मामला दर्ज किया गया है, बता जा रहा है आरक्षक दीपेंद्र राजपूत पहले भी नशे की हालत में कई लोगों से बदतमीजी कर चुका है।
आपको बता दें सुल्तानगंज थाना में पदस्थ आरक्षक दीपेंद्र राजपूत जैसीनगर की ओर से स्टेट हाईवे पर अपनी कार से तेज गति से आ रहा था. उसी वक्त सुल्तानगंज बैंक में लेनदेन करने आए हुए उपभोक्ता बैंक के बाहर खड़े हुए थे और करीब दो दर्जन बाइक बैंक के सामने खड़ी हुई थी. अनियंत्रित तेज रफ्तार कार सड़क को छोड़कर बैंक के सामने खड़े दर्जनों लोगों की ओर बड़ी कुछ लोगों ने कार को अपनी तरफ आती देख दौड़कर जान बचाई.
घटना में 7 लोग घायल हो गए और सामने खड़ी बाइको से कार टकराती हुई कर रुकी. कार की टक्कर से 14 बाइके बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। लापरवाह पुलिसकर्मी के ऊपर घायलों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर पुलिसकर्मी की कार जप्त कर ली हैं वही एसपी के मौखिक आदेश पर पुलिस कर्मी को लाइन हाजिर कर दिया है।



