नाबालिग के अपहरण, दुष्कर्म का 5 साल से फरार आरोपित गढाकोटा से गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नाबालिग का अपहरण कर बंधक बनाकर दो माह तक दुष्कर्म करने वाले विभिन्न धाराओं में वांक्षित 5 साल से फरार इनामी बदमाश को बीती रात सागर जिले के गढाकोटा से एसपी पंकज पांडे के आदेशानुसार थानाप्रभारी राजीव उइके के नेतृत्व में एएसआई राधेश्याम रघुवंशी, आरक्षक जितेंद्र सिंह, शौरभ राजपूत, राहुल मिश्रा की टीम ने गढाकोटा बस स्टैंड के पास एक निर्माणधीन मकान में काम करते हुए धरदबोचा। पुलिस टीम जाहरसिंह शिल्पकार को हिरासत में लेकर बेगमगंज आई।
घटना के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार निकटवर्ती ग्राम गोपालपुर से 26 वर्षीय युवक एक 16 वर्षीय नाबालिग को 21 अक्टूबर 2020 की रात में अपह्रत कर ले गया था और करीब दो माह तक उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपित जाहर सिंह शिल्पकार पिता दुलीचंद शिल्पकार उम्र 26 वर्ष निवासी गोपालपुर को पुलिस ने गिरफ्त करने के लिए विदिशा जिले में उसके एक रिश्तेदार के जहां छापामारी कर नाबालिग को बरामद किया था। तब आरोपित पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था ओर तभी से फरार चल रहा था।
तब पुलिस ने गृहभेदन, अपहरण, दुष्कर्म, पॉस्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में आरोपित जाहर सिंह शिल्पकार के खिलाफ अपराध क्र. 171 / 20 एवं अप. क्र. 318 / 20 दर्जकर नाबालिग को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया था।
विवेचना उपरांत आरोपित का फरारी में चालान अपर सत्र न्यायालय में पेश कर दिया था।
तभी से प्रकरण में न्यायालय में सुनवाई जारी थी।
अपर सत्र न्यायालय द्वारा फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए बेमियादी गिरफ्तारी स्थाई वारंट जारी किया था।
पुलिस अधीक्षक रायसेन द्वारा फरार आरोपित पर दो हजार घोषित किया गया था।
आज उसको पॉस्को एक्ट अपर सत्र न्यायालय में पेश किया गया। अपर सत्र न्यायाधीश सचिन द्विवेदी ने उसको जेल भेज दिया है।




What i dont understood is in reality how youre now not really a lot more smartlyfavored than you might be now Youre very intelligent You understand therefore significantly in terms of this topic produced me personally believe it from a lot of numerous angles Its like women and men are not interested except it is one thing to accomplish with Woman gaga Your own stuffs outstanding Always care for it up