पर्यावरणमध्य प्रदेश

वनाग्नि से सुरक्षा एवं जंगल बचाओ जन जागरूकता के तहत किक्रेट प्रतियोगिता संपन्न

रिपोर्टर। : रिजवान खान
जैथारी । वन परिक्षेत्र जैथारी सामान्य के अंतर्गत प्रतिभा शुक्ला वनमण्डलाधिकारी सामान्य रायसेन के मार्गदर्शन में वनाग्नि से सुरक्षा एवं जंगल बचाओ जन जागरूकता अभियान के तहत किक्रेट टूर्नामेंट वर्ष 2026 का आयोजन किया गया। जिसमें परिक्षेत्र अंतर्गत वन सुरक्षा समिति जैथारी, प्रतापगढ़, नारायणपुर एवं बाड़ादेवरी कि टीमों ने अपनी सहभागिता की जिसमें परिक्षे़त्र के अंतर्गत जनप्रतिनिधि एवं वन समिति के सदस्य उपस्थित रहे एवं उप वनमण्डलाधिकारी इंदरसिंह बारे, वन परिक्षेत्र अधिकारी जैथारी रोहित पटैल, पुलिस चौंकी प्रभारी सुनील सिंह भदौरिया द्वारा वनाग्नि से सुरक्षा एवं बचाव के लिये समस्त उपस्थित टीमों के सदस्यों एवं ग्राम वासियों को प्रेरित किया गया। तथा अपने- अपने क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा एवं जंगल बचाव जागरूकता के संबंध में वन क्षेत्र में महूआ फूल बीनने जाये परन्तु सूखे पत्तों में आग न लगाये। उसे समेट कर किनारे कर दें।, वन क्षेत्र में माचिस या अन्य ज्वलनषील वस्तुएॅ लेकर न जायें।, वन क्षेत्र या उसके आस-पास से गुजरने वाले रास्तों के किनारे जलती बीड़ी, सिगरेट या माचिस तिली न फेंके।, वन क्षेत्र में यदि आग जलते दिखे तो तत्काल अपने स्थानीय वन अधिकारी को सूचित करनें की अपील कि गई। फाईनल मैच में वन सुरक्षा समिति प्रतापगढ एवं वन सुरक्षा समिति बांडादेवरी के बीच हुआ। जिसमें वन सुरक्षा समिति बांडादेवरी कि टीम विजेता एवं प्रतापगढ की टीम उप विजेता हुई। उपस्थित जन प्रतिनिधियों एवं विभाग के अधिकारियों द्वारा दोनों टीमों को ट्रॉफी प्रदान की गई।

Related Articles

Back to top button