मध्य प्रदेशहेल्थ

दस्तक अभियान की शुरुआत, मृत्यु दर कम करने चलाया अभियान

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले के सिहोरा शासकीय सिविल अस्पताल खंड चिकित्सा अधिकारी एवं राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रदेश में शिशु मृत्यु दर कम करने को लेकर मंगलवार 25 जून से 27 अगस्त 2024 तक दस्तक अभियान का आयोजन किया जा रहा है! इस संबद्ध में विकास खंड सिहोरा जिला जबलपुर के मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ अर्शिया खान द्वारा मीडिया को बताया की इस अभियान के दौरान 3A , आशा कार्यकर्ता, आगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं एएनएम द्वारा घर घर जाकर 0 से 5 वर्ष तक से समस्त बच्चो की एनीमिया, कुपोषण, दस्त, निमोनिया, जन्म जात विकृति सहित 10 प्रकार की चिन्हित बीमारियों की जांच कर त्वरित जांच कर आवश्यक उपचार एवं रेफरल की सेवाएं प्रदाय की जाएगी! जिससे प्रदेश में शिशु मृत्यु दर को नियंत्रित किया जा सके, इस आभियान के सुभारंभ के दौरान उपस्थित- सिहोरा बीपीएम श्वेता कोस्टा, बीसीएम वीरेन्द्र कुमार मेहरा, लेखापाल सुरेंद्र सिंह, विनोद कोरी, डाटा एंट्री ऑपरेटर अश्वनी मिश्रा, दीपशिखा, प्रशांत साहू, मनोज दाहिया , सरमन मेहरा, एवं उपस्थिति स्टॉफ से साथ जागरूक जनसमुदाय के साथ किया गया।

Related Articles

Back to top button