मध्य प्रदेश
बिजली की हाई टेंशन तार टूटने से खेत में लगी आग, पुलिस की तत्परता से पाया आग पर काबू

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । बिजली की हाई टेंशन तार टूट जाने के कारण उमरियापान विधुत मंडल कार्यालय के सामने एक खेत में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने खेत में आग लगने की सूचना उमरियापान पुलिस को दी। सूचना मिलते ही उमरियापान पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल आग पर काबू पा लिया । यदि समय रहते आग पर काबू न पाया जाता तो कोई बड़ी अनहोनी भी घटित हो सकती थी।
इस संबंध में उमरियापान थाना प्रभारी दिनेश तिवारी ने बताया कि उमरियापान थाना अंतर्गत कुम्ही रोड एमपीवी ऑफिस के सामने अशोक तिवारी के खेत में हाई टेंशन लाइट का तार टूट जाने से खेत में लगी आग के संबंध में सूचना प्राप्त होने पर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास के लोगों की मदद से आग को बुझाया गया, यदि तत्काल मौके पर आग को बुझाया नहीं जाता तो बहुत ही गंभीर घटना घटित हो सकती थी।



