मध्य प्रदेश

शमशान भूमि डूब क्षेत्र में आने पर अन्य स्थान पर भूमि उपलब्ध कराने की मांग

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर के मकबरा मोहल्ले के निवासी पार्षद प्रतिनिधि जफर शाह के नेतृत्व में तहसील कार्यालय पहुंचे और बीना बहुउद्देशीय सिंचाई परियोजना के डूब क्षेत्र में बीना नदी किनारे का श्मशान घाट आने के कारण दूसरे स्थान पर मुक्तिधाम के लिए भूमि उपलब्ध कराने की मांग की उन्होंने हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन एसडीएम के नाम का नायब तहसीलदार को सौंप कर शीघ्र व्यवस्था कराने की गुहार लगाई है।
ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वालों में प्रभु दयाल, भागीरथ सिंह, शंकर लाल, मनोहर, प्रमोद, नंदलाल, मुन्ना लाल, दीपक सेन, बैनी प्रसाद, भगवान दास, सुम्मी लाल, मोहित, ओमकार, दौलत सिंह, शेर सिंह, कन्हैया लाल, जमुना प्रसाद, रवि, रामकिशन, सुनील, नत्थू सिंह, रूप सिंह, मुन्ना, हेमराज, अभिषेक, बिंदेश, अतुल साहू, दीपक, आशाराम, बालकिशन, शिवप्रसाद, मोहनलाल, बाला प्रसाद, संजय सेन, मिट्ठू लाल, महेश आदि प्रमुख है।

Related Articles

Back to top button