भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदर्शन: पंजाब सरकार के विरोध में भाजपा, भाजयुमो ने मशाल यात्रा निकाली, नारेबाजी
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। भारतीय जनता युवा मोर्चा, भाजपाइयों के द्वारा शाम के वक्त मशाल यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के भाजयुमो के अध्यक्ष प्रभांशु सिंह भदौरिया की उपस्थिति में युवा मोर्चा और भाजपा नेता कार्यकर्ताओं सहित बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा सागर भोपाल तिराहे जे लेकर इंडियन चौराहे तक मशाल जुलूस निकाला गया। पैदल मार्च करते हुए पंजाब सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की गई।
इस अवसर पर भाजपा नेता मिट्ठू लाल धाकड़ ने कहा कि पंजाब सरकार ने षड्यंत्र पूर्वक देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा नहीं होने दी और सुरक्षा में सेंध लगाकर देश विरोधी कार्य किया है। उसके विरोध में मशाल जुलूस निकाल कर पंजाब की कांग्रेसी सरकार का विरोध जताया गया है। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रभांशु सिंह भदौरिया ने कहा कि यदि पंजाब की कांग्रेसी सरकार यदि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा देने में असमर्थ है तो भाजपा युवा मोर्चा सक्षम है और वह पंजाब जाने तैयार है। पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को इस्तीफा दे देना चाहिए। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष सिद्दीक सिद्दीकी अयूब अली ने कहा कि कांग्रेस की पंजाब सरकार की ओछी मानसिकता सामने आई है। इसीलिए हमने इंडियन चौराहे पर पंजाब सरकार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया है। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित महामृत्युन्जय मन्दिर अर्जुन नगर में जिलाध्यक्ष वर्षा लोधी, प्रतिभा शुक्ला, रमा मेहरा, हेमलता रघुवंशी, पूर्व नपाध्यक्ष मंजू धीरेंद्र सिंह कुशवाह, कल्पना चंदू रघुवंशी की उपस्थिति में शिव आराधना की गई एवं महामृत्युंजय का जप करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु की लिए कामना की गई। पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा नेता मोहन चक्रवर्ती, दिनेश मालवीय, देवेंद्र यादव, कपिल पटेल, ऋषभ भार्गव, अभिनय मालवीय अर्जित कुशवाह, वीरेंद्र राजपूत, रवि वारस्कर, विनोद लोधी, लकी शाक्या, अंकित पटेल, देवेंद्र पटेल सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।