देविका धाकड़ ने कक्षा दसवीं में 97.8% अंक प्राप्त कर बनीं जिला टॉपर
सिलवानी। द संस्कार वैली स्कूल सिलवानी की होनहार छात्रा देविका धाकड़ ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 97.8% अंक हासिल कर रायसेन जिले की मैरिट लिस्ट में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। देविका की इस अभूतपूर्व सफलता से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे स्कूल और क्षेत्र में खुशी की लहर है। देविका धाकड़ ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। विद्यालय संचालक एवं शिक्षकों ने भी देविका की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। देविका की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि छोटे शहरों की प्रतिभाएं भी बड़े मुकाम हासिल कर सकती हैं। पूरे सिलवानी क्षेत्र में देविका की इस उपलब्धि पर गर्व महसूस किया जा रहा है।



