बालाजी हनुमान मंदिर में विराजी माता महाकाली की भव्य प्रतिमा

संध्या महाआरती में क्षेत्रीय विधायक हुए सम्मिलित
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । भक्ति शक्ति का महापर्व चैत्र नवरात्रि में उमरियापान सहित आसपास के क्षेत्रों के देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
सुबह 5 बजे से मातारानी के दरबार में श्रद्धालुओं पहुंचकर पूजन अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना करते हैं। उमरियापान में चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व में दो स्थानों में मातारानी की प्रतिमा की स्थापना की गई है। श्री बालाजी हनुमान मंदिर में माता महाकाली की भव्य प्रतिमा की स्थापना की गई है। मातारानी की संध्या महा आरती में श्रध्दालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा।
महा आरती में क्षेत्रीय विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने माता महाकाली का आशीर्वाद लेकर क्षेत्र के सुख,समृद्धि व खुशहाली की कामना की। मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया ने बताया कि नवनिर्मित रंगमंच का निर्माण विधायक निधि से कराया गया है । बाला जी उत्सव समिति की ओर से मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया ने विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि क्षेत्र का इसी तरह विकास कराने का आग्रह किया। महिला रामायण मंडल को विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने 11 हजार की राशि प्रदान की । इस दौरान भाजपा जिला मंत्री विजय दुबे, मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, समाजसेवी राजेश ब्यौहार, जितेंद्र अरोरा, जयप्रकाश चौरसिया, मंडल महामंत्री जयपाल सिंह, राकेश त्रिपाठी, प्रमोद असाटी, शुशांक चौरसिया, यश चौरसिया, अनूप चौरसिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।



