मध्य प्रदेश
डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, तीनो की घटना स्थल पर मौत
रिपोर्टर: हरिकांत विश्वकर्मा
केसली । सागर जिले के थाना केसली अंतर्गत ग्राम जमुनिया में गुरुवार की शाम को श्री हनुमान जी के मंदिर के पास पुलिया पर डंपर क्रमांक MP15 HA 3727 ने मोटर साइकिल क्रमांक MP09 QC 0960 को टक्कर मार दी । जिससे बाइक पर सवार संतोष तिवारी, दिनेश कुमार लक्ष्मण तीनों निवासी बीतली थाना सुआतला जिला नरसिंहपुर की मौके पर मौत हो गई है। पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।



