मध्य प्रदेश

होली की तैयारी, बाजार में पिचकारी और रंग की सज गईं दुकानें

गत वर्ष की तुलना में महंगी हो गईं पिचकारी और रंग
सिलवानी।
क्षेत्र में रंगों का त्योहार होली 18 मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा। होली त्योहार को लेकर बाजार में रंग पिचकारी की दुकानें सज गई है। सड़क पर ठेले में रंग बिरंगी पिचकारी बिक रही है। बच्चे मनपसंद की पिचकारी खरीद रहे है। हालांकि इस बार पिचकारी महंगी बिक रही है। दुकानदारों ने बताया कि इस साल बाजार में विभिन्न तरह की पिचकारी बाजार में उतारी गई है। दो साल से परहेज बना था लेकिन इस बार बाजार में रौनक है ओैर होली को लेकर उत्साह बना है। बजरंग चैराहा, गांधी चैक, आजाद मार्केट सहित अन्य जगह पिचकारी की दुकानें लगी है।

Related Articles

Back to top button