उमरियापान सरपंच अटल ब्यौहार ने प्रशासन से की फायर ब्रिगेड वाहन मांग
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । भीषण गर्मी का प्रकोप से आगजनी की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है । अभी हाल ही में पुरवा मोहल्ला के खेतों में भीषण आग लग गई । आग लगने से सरपंच अटल ब्यौहार के लगभग 100 से 150 सागौन के छोटे वृक्ष, राहर एवं 20 डिसमिल में सतावर चलकर खाग हो गई । सरपंच, मोहल्लावासियों एवं नल जल योजना के कार्य लगे मजदूरों द्वारा बोरवेल के सहारे आग बुझाने में लगे रहे । इनके प्रयासों से पीएचई विभाग के लगभग 30 लाख रुपए के पाइप सरपंच के बाड़ा में रखे थे आग काबू करने के लिए मोहल्ले वासियों ने भरपूर प्रयास किया जिससे पीएचई विभाग के पाइप जलने से बच गए । ग्राम पंचायत उमरियापान के सरपंच अटल ब्यौहार ने क्षेत्र में फायर बिग्रेड वाहन उपलब्ध कराए जाने की मांग की है । अटल ब्यौहार ने बताया कि ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र में एक भी नही फायर बिग्रेड वाहन नहीं है। क्षेत्र में कहीं भी आगजनी की घटना होने पर कटनी से फायर बिग्रेड वाहन आता है जिसे मौके तक पहुंचने में लगभग 2 घंटे का वक्त लग जाता है तब तक किसानों का भारी नुकसान हो जाता है । पूर्व में अग्नि घटनाओं को देखें तो फसल खाक होने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है । सरपंच अटल ब्यौहार ने जिला प्रशासन का इस ओर ध्यान आकर्षण कराते हुए फायर बिग्रेड वाहन उपलब्ध कराए जाने की मांग की है ।



