मध्य प्रदेश

मेन्टेनेन्श के बाद भी समस्या ज्यो की त्यो, बार बार बिजली कटने से इस भीषण गर्मी मे तिलमिलाये लोग

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । विगत दो दिनो से आसमान से बरस रहे शोलो से लोगो की सासे अटकी हुई है। बता दे की अब तक के इस ग्रीष्म कालीन मौसम मे सोमवार मंगलवार सबसे गर्म दिन रहे, नौतपा अपने नाम को सार्थक करते हुए आग उगलने मे पीछे नही है इसमे वह पूरी तरह मुस्तैद है, लू के तेज थपेडो ने जन जीवन को विचलित कर दिया है जिन सडको पर दोपहर मे भारी भीड रहती थी वह भीषण गरमी के चलते सुनसान है लू से बचने के लिए लोग घरो मे रहना पसंद कर रहे है लेकिन लोग घरो मे भी सुकून पाने से वंचित है क्योकि मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विधुत वितरण कम्पनी अपने उपभोक्ताओ को सन्तोषप्रद सेवाये देने मे सफल नही हो पा रहा है उपभोक्ताओं का कहना है पिछले दिनो विधुत क०,के व्दारा मेन्टेनेन्श के नाम पर घोषित कटौती के रुप मे लगातार दो तीन दिनो तक बिजली काटी थी,जब मेटिनेन्स हो चुका है तब बारबार बिजली काटने का क्या औचित्य है इन दिनो भीषणतम गरमी का प्रकोप चरम पर है ऐसे मे ही विद्युत मण्डल की परीक्षा की घडी है यदि वह ऐसे विषम मौसम व परिस्थितियों मे अपने उपभोक्ताओ को निर्वाध विधुत आपूर्ति करता है तो निश्चय ही वह पास है इसके लिए विधुत मंडल को कारगर कदम उठाने होगे।

Related Articles

Back to top button