मध्य प्रदेश

जिला चिकित्सालय सागर डफरिन के महिला वार्ड मे भारी अव्यवस्था

एसी बंद, शौचालयो को पत्थरो से ढका
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । जिला चिकित्सालय सागर के डफरिन मे इस समय भारी अव्यवस्थाओ की शिकायते हमारे प्रतिनिधि को प्राप्त हुई है सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल के महिला वार्ड मे एसी लगे होने के बावजूद बन्द पडे हुए है प्रसूति महिलाओ, व आप्रेशन कराने वाली महिलाओ को इस भीषण गरमी मे लपटो के बीच पंखो की गर्म हवा खाना पड रही है वही यहां के शौचालयो की दुर्दशा भी काफी चिंता जनक है शौचालय मे महिलाओ को डबल कमोड टायलेट की व्यवस्था है जिसमे बेस्टन टायलेट को पत्थरो से ढाककर बंद रखा गया है इसी प्रकार वासवेशन के ऊपर पत्थर झाडू रखे जाते है जिससे भर्ती महिलाओ इनसे भारी परेशानी हो रही है चिकित्सालय प्रबन्धन की अनदेखी व घोर अनियमितताओ का खामियाजा डफरिन मे भर्ती सीधीसादी भोलीभाली महिलाओं को उठाना पड रहा है वरिष्ठ अधिकारी इस ओर शीघ्र ध्यान देकर अस्पताल के बंद पडे सभी एसी, कमोड पंखे आदि शीघ्र ही चालू कराये ऐसी अपेक्षा है।

Related Articles

Back to top button