शिकायत के बाद भी शराब दुकानों पर नहीं हो रही कार्यवाही

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । शासन ने शराब दुकान और विक्रय के लिए निर्धारित नियम लागू किये गए हैं लेकिन दमोह जिले में शायद ही इनका पालन हो रहा है अपैल में नये शराब दुकान ठेके होने के बाद निरंतर शिकायतें हो रही है लेकिन उन पर कोई कार्यवाही नहीं होती। ऐसा ही एक मामला एम.आर.पी. मूल्य से अधिक रेट पर शराब विक्रय के संबंध 11 अप्रैल को दिया गया था जिसमें हटा समूह, कम्पोजिट मंदिरा दुकान पटेरा-ए, पटेरा-बी, कम्पोजिट मंदिरा दुकान हिण्डोरिया-ए, हिण्डोरिया – बी एवं कम्पोजिट मंदिरा दुकान बिल्थरा जिला दमोह में देशी शराब / विदेशी शराब एम.आर.पी मूल्य से अधिक रेट पर विक्रय किया जा रहा है। की शिकायत की गई थी साथ ही कम्पोजिट मंदिरा दुकान बिल्थरा एवं कंपोजिट मंदिरा दुकान वनगांव जिला दमोह हाइवे से 220 मीटर की कम दूरी पर संचालित है। उच्च न्यायालय के आदेशानुसार शराब दुकान 220 मीटर हाईवे से अंदर होना चाहिए। चूंकि यह शराब दुकाने 220 मीटर की कम दूरी पर संचालित है। की शिकायत की गई थी परंतु आज दिनांक तक इस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई।



