मध्य प्रदेश

तेज रफ्तार इको गाड़ी पलटने से तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान । ढीमरखेड़ा थाना अंतर्गत खमतरा पेट्रोल पंप के पास बुधवार की दोपहर एक ईको फोर व्हीलर पलटने से तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई जबकि ड्राइवर सहित 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरियापान भेजा गया। घायलों को डाक्टरों ने जबलपुर रेफर किया गया और तीन घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मृत महिलाओं का शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरियापान में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया । इको गाड़ी पलटने से शिवानी पति मिथलेश बर्मन उम्र 35 वर्ष, फूलबाई बर्मन पति राजकुमार बर्मन 40 वर्ष, रानी बर्मन पति लाल जी बबर्मन 50 वर्ष की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई । घायलों में काजू बर्मन, प्रिया बर्मन, लक्ष्मी बर्मन, सीमा बर्मन, सिखा बर्मन, गुड्डी बर्मन निवासी खमतरा फोर व्हीलर में सवार थे । प्राप्त जानकारी के अनुसार खमतरा निवासी एक ही परिवार के नौ लोग इको गाड़ी में सवार होकर ग्राम पिंडरई से चौंक समारोह कार्यक्रम में सिहोरा गये हुए थे । चौंक समारोह कार्यक्रम से वापस लौटकर पिंडरई ग्राम पहुंचे । पिंडरई से ग्राम खमतरा के लिए रवाना हुए खमतरा समीप पेट्रोल पंप के पास तकरीबन दोपहर तीन बजे अचानक तेज रफ्तार कार पलट गई जिसमें तीन महिलाओं की मौत हो गई छ लोग घायल हो गए हैं ।
घटना की सूचना मिलते ही ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी शाहिद मोहम्मद स्टाफ के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर तत्काल म्रतकों व घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरियापान पहुंचाया गया । पुलिस ने मामला कायम कर जांच में लिया।

Related Articles

Back to top button