मध्य प्रदेश

पीएमश्री कन्या विद्यालय में संपन हुआ विदाई समारोह

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । शासकीय पीएमश्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा ग्यारहवीं की छात्राओं द्वारा अपनी सीनियर कक्षा 12वीं की छात्राओं को समारोह पूर्वक विदाई दी गई।
इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित सहभोज का आयोजन भी किया गया।
विद्यालय के प्राचार्य एवं ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र श्रीवास्तव के मुख्य आत्थित में संपन्न हुए कार्यक्रम के दौरान जूनियर छात्राओं द्वारा अपनी सीनियर छात्राओं का भव्य स्वागत किया गया और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ जूनियर छात्राओं द्वारा अपनी सीनियर छात्राओं के विद्यालय से विदा होने पर उनके उज्जवल भविष्य एवं अच्छी शिक्षा के साथ अच्छे पदों पर पहुंचने की कामना करते हुए अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय में सभी छात्राएं एक दूसरे के सम्मान के साथ घुलमिलकर रहती हैं एवं अध्ययन के दौरान अनुशासन के साथ परस्पर सहयोग भी करती हैं ।
इस अवसर पर प्राचार्य एवं ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र श्रीवास्तव द्वारा विदा ले रही कक्षा 12वीं की सीनियर छात्राओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
उन्होंने अपने संबोधन में विद्यालय की सभी छात्राओं की प्रशंसा करते हुए उनके अनुशासन एवं अच्छी पढ़ाई करने की बात करते हुए कहा कि विश्वास है कि सभी छात्राएं बोर्ड परीक्षा में टॉप 10 सूची में अधिक से अधिक स्थान प्राप्त करेगी और विद्यालय सहित अपने परिवार का नाम रोशन करेगी। इस अवसर पर कक्षा 12वीं की सीनियर छात्राओं द्वारा अपनी जूनियर छात्राओं एवं गुरुजनों का परस्पर स्वागत स्वागत किया गया।

Related Articles

Back to top button