कृषि

डीएपी यूरिया खाद न मिलने से किसानों ने किया चक्काजाम

सिलवानी । मंगलवार की शाम 5 बजे सुंदरम वेयर हाउस के सामने राजमार्ग 15 बरेली मार्ग पर यूरिया, डीएपी नही मिलने से आक्रोशित किसानों ने सड़क पर बैठकर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलने पर तहसीलदार सुधीर शुक्ला, टीआई डीपी सिंह मौके पर पहुंचे।
किसानों ने बताया कि तीन दिन से हम प्रतिदिन लाइन में लगकर खड़े होते और हम लोगो को खाद नही मिल रहा, और दुकानों से केन्द्र प्रभारी की मिली भगत से खाद की कालाबाजारी की जा रही है।
तहसीलदार सुधीर शुक्ला ने किसानों बात की एवं खाद वितरण केन्द्र प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश देते सभी किसानों को समझा बुझाकर चक्काजाम समाप्त कराया और लाइन में लगकर खाद वितरण प्रारंभ कराया।
लगभग एक घण्टे चले चक्काजाम के दौरान मार्ग के दोनो ओर वाहनों की लम्बी कतारें लग गई।

Related Articles

Back to top button