कृषिमध्य प्रदेश

तुलाई में आ रही समस्याओं को लेकर किसान संघ ने एसडीएम से की चर्चा

गेहूं तुलाई में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, एसडीएम ने दिया समाधान का आश्वासन

सिलवानी। गेहूं तुलाई में आ रही समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने एसडीएम हर्षल चौधरी से मुलाकात कर किसानों की परेशानियों से अवगत कराया। इस दौरान किसानों ने तुलाई केंद्रों पर हो रही अव्यवस्थाओं, देरी और अन्य समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधियों ने बताया कि तुलाई प्रक्रिया में अनियमितता के कारण किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि तुलाई कार्य सुचारू रूप से कराया जाए ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
एसडीएम हर्षल चौधरी ने पदाधिकारियों की बात ध्यानपूर्वक सुनते हुए आश्वासन दिया कि तुलाई व्यवस्था में जहां भी कमियां हैं, उन्हें शीघ्र दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर व्यवस्थाओं में सुधार कराया जाएगा, जिससे किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button