3 साल से अपह्त नाबालिक बालिका को पुलिस ने किया दस्तयाब

रिपोर्टर : मनीष यादव
पलेरा । पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत अपह्त नाबालिक बालक, बालिका को दस्तयाब करने हेतू विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस अधीक्षक मनोहर सिह मण्डलोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जतारा अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में थाना पलेरा पुलिस को बडी सफलता मिली है। थाना पलेरा के अपराध क्र. 247/22 धारा 363, 366 ताहि की अपहता नाबालिक बालिका को दिनाँक 17 फरवरी 25 को लुधियाना राज्य पंजाब से दस्तयाब किया जाकर परिजनो को सुपुर्द किया गया है। उक्त नाबालिक अपहता की तलाश पलेरा पुलिस पिछले 03 बर्ष से कर रही थी। बरिष्ठ अधिकारियो से प्राप्त मार्गदर्शन एंव पलेरा थाना पुलिस के लगातार प्रयासो से अपहता की दस्तयाबी संभव हो सकी है।
उक्त कार्यवाही मे निरी. मनीष मिश्रा थाना प्रभारी पलेरा, उनि. जयेन्द्र गोयल (चौकी प्रभारी खजरी), प्रआर. रामकिशन अनुरागी, प्रआर. रमाशंकर कुशवाहा, आर. दीपक मिश्रा, आर. प्रवेन्द्र पटेल, आर. ललित कुशवाहा, आर लक्ष्मण पटेल, म.आर. नीतू विश्वकर्मा, म.आर. मोनिका मुबेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



