मध्य प्रदेशराजनीति

एनएसयूआई ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । कैंपस चलो अभियान के अंतर्गत एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष सोमिल यादव के नेतृत्व में छात्रों की समस्याओं से संबंधित विभिन्न मांगों को लेकर नगर के एनएसयूआई संगठन ने विधायक को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि पेपर लीक पर कड़ा कानून बने, छात्र छात्रवृत्ति पर लोक सेवा गारंटी कानून, इसी सत्र में छात्र संघ चुनाव कराने हेतु एवं छात्रों की अनेक समस्या को लेकर क्षेत्रीय विधायक देवेन्द्र पटेल को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में एनएसयूआई ब्लाक अध्यक्ष सोमिल यादव, आयुष्मान पठया, हेमंत गौर हर्ष गुप्ता, बबलू गौर, सौरभ पटेल, दानिश खान, आयुष पंथी, शरद साहू आदि सहित अनेक छात्र शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button