मध्य प्रदेश

गौरझामर को ब्लाक, तहसील व नगरपरिषद का दर्जा शीघ्र देने की मांग


रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । लम्बे समय से गौरझामर को विकासखंड बनाने, तहसील का दर्जा देने एवं पूर्व घोषित नगर परिषद की मांग पूरी करने के लिये स्थानीय जनसंघर्ष समिति,नागरिक मोर्चा, व ग्राम विकास समिति गौरझामर, प्रेस क्लब गौरझामर ने समन्वित रूप से शासन से पुरजोर मांग की है।
विदित हो की उक्त मांगो को लेकर पूर्व में गौरझामर के उक्त संगठनो व नगर वासियो के व्यापक समर्थन से नगर बंद,आमरण अनशन व चक्काजाम जैसे सफल आंदोलन किये जा चुके है इसमे तब स्व प, विनोद पांडे पंकज , कुंदनलाल चौरसिया निर्मोही, ऋषभ कुमार साहू, जगदीश सोनी, स्व सुरेश जैन रोडावाले, स्व सनतजैन , मोहन सेन, स्व मनोहर दुबे अकेला, रामचरण आठया, स्व भैयाराम अहिरवार आदि की प्रमुख भूमिका रही थी। बतादे की तब शासन ने तात्कालिक रुप से गौरझामर को उप तहसील का दर्जा देते हुए नायब तहसीलदार की नियुक्ति की थी जो दुर्भाग्य वश वर्तमान मे गौरझामर मे न होकर देवरी मे ही कार्यरत रहकर वही से संचालित हो रही है नगर के प्रबुध्द व जागरुक नागरिको पत्रकारो जनप्रतिनिधियो सरपंच बबिता विश्वकर्मा, ऋषभ कुमार साहू पू, जनपद सदस्य नीलिमा करण पू,सरपंच उमा खटीक पू,ग्रामपंचायत पंच सुधा चौरसिया एडवोकेट सीमा जैन कुंदनलाल चौरसिया निर्मोही, राजेंद तिवारी, अशोक सोनी, अम्बिका चौरसिया, बबलु ठाकुर, सौरभ जैन, लीलाधर साहु, विजय भारिल, अशोक पटैल , दीपक चढार, प्रीतम लोधी, मोती गौड, दीपक विश्वकर्मा अखलेश जैन, कमलेश चौबे, विवेक चौरसिया।, अयोध्या नेमा, गुडडा रैकवार आदि ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डा मोहन यादव को पत्र लिखकर गौरझामर को शीघातिशीघ विकास खंड बनाने व तहसील का दर्जा देने, तथा पूर्व घोषित नगर परिषद को क्रियान्वित करने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button