पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ने सावन मास में किया शिव आराधना, क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज। सावन मास के पावन अवसर पर सिलवानी विधानसभा के नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह नगर के खिरिया नारायण स्थित पूर्व मंडल अध्यक्ष कमलसिंह साहू के निवास पर पहुंचे। यहां आयोजित अशंख रुद्री निर्माण एवं शिवाभिषेक कार्यक्रम में भाग लेकर उन्होंने भगवान भोलेनाथ से क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
इसके पश्चात रामपाल सिंह ने डॉ. रवि शर्मा के यहां आयोजित 11 हजार शिवलिंग रुद्र निर्माण कार्यक्रम में सहभागिता की। पूजा-अर्चना कर उन्होंने भगवान शंकर को श्रद्धा से भेंट अर्पित की और सभी के कल्याण की प्रार्थना की।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इनमें जनपद अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर, नगर मंडल अध्यक्ष अजय जाट, नगर पालिका उपाध्यक्ष सुदर्शन घोषी, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष संतोष राय, जिला मीडिया प्रभारी हरि साहू, डॉ. जितेंद्र तोमर, हरि लोधी, गुलाब रजक, ओमकार यादव, सत्यजीत दुबे, परसोत्तम कुशवाहा, राजीव दुबे, विमल जैन सहित अनेक श्रद्धालु शामिल रहे।



