धार्मिक

पकरिया ग्राम में चार दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित, पंडालों गूंज रहें मातारानी के जयकारे

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। उमरियापान के समीपस्थ ग्राम पकरिया में शारदेय नवरात्र पर्व की धूम है। मां भगवती की पंडितों द्वारा विधि विधान से पूजन अर्चन कर पंडालों में स्थापना की गई। शारदेय नवरात्र पर्व में ग्राम पकरिया में इस बार चार दुर्गा प्रतिमाएं की स्थापना की गई है। खेर माता दुर्गा उत्सव समिति, चंडी माता में विराजमान दुर्गा प्रतिमा, सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति, नौ देवी एक साथ पंडाल में विराजीं जो आकर्षक का केंद्र है। दुर्गा पंडालों में प्रतिदिन धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है । सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति के गुड्डू पटेल, आशीष पटेल, गुलशन पटेल, हीरालाल पटेल, अंकित मेहरा, राजा पटेल, राजन पटेल, सोनू पटेल, हर्ष तिवारी, सुनील सेन ने बताया कि छोटे से गांव में इस बार चार दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई जिससे पूरा गांव मां जगदम्बा की भक्ति में लीन हैं। प्रतिदिन आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण पहुंचकर धर्म लाभ अर्जित कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button