श्री राम महायज्ञ 11 कुण्डीय एवं एवं संगीतमय श्री राम कथा 7 जनवरी से

सिलवानी । अखण्ड कोटि ब्रह्माण्ड नायक परमपिता परमेश्वर, श्री सीताराम जी की असीम कृपा से श्रीराम महायज्ञ 11 कुण्डीय सात दिवसीय एवं संगीतमय श्री राम कथा का भव्य आयोजन 7 जनवरी से जंगलीगुरु उदयपुरा रोड बुड़का में जा रहा है।
7 जनवरी से बुधवार को श्री गणेश पूजन प्राश्चित, कलश यात्रा एवं आचार्य दिवस एवं 13 जनवरी मंगलवार को यज्ञ पूर्णाहूती कथा विश्राम विशाल भण्डारा एवं संत, ब्रहामण विदाई होगी। एवं श्रीराम कथा 9 जनवरी 2026 से 13 जनवरी तक दोपहर 1:30 बजे से हरि इच्छा तक कथा वाचक पं. नवीन विहारी जी महाराज बुदेलखण्ड सागर के मुखारबिंद से होगी।
यज्ञकर्ता महन्त श्री श्री 108 गंगादास जी त्यागी सतधारा आश्रम नोघई गंजबासौदा, यज्ञ आचार्य पं. प्रभाकर व्यास शास्त्री (वीतली वाले गुरुजी) एवं आयोजक समिति ने सभी श्रद्धालुओं से आयोजन में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।



