मध्य प्रदेश
करंट लगने से युवक की मौत, पुलिस ने किया मर्ग कायम

सिलवानी । 1सिलवानी थाने के ग्राम डोकरी बमनई में खेत में कार्य करने के दौरान करंट लगने से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को सुबेस आदिवासी पिता राजन आदिवासी उम्र 30 साल निवासी डोकरी बमनई में अपने खेत में कार्य करने के दौरान बिजली के करंट लग गया जिसे रात को सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लाया गया। जिसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सिलवानी पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया और शव का शुक्रवार की सुबह पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौप दिया गया।
मृतक विवाहित था और उसके 4 साल एवं 1 साल के दो बच्चे है। पत्नि सहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।



