पर्यावरणमध्य प्रदेश

सरकारी अस्पताल परिसर में बगैर अनुमति हरे भरे पेड़ो को काटा

कई वर्षों से खड़े आम एवं जामुन के पेड़ों को बनाया निशाना
रिपोर्टर : राकेश गौर
गैरतगंज। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में वर्षों पुराने आम एवं जामुन के हरे भरे पेड़ो को बगैर अनुमति काट दिया गया है। शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे आरा मशीन एवं अन्य धारदार औजारों से इन पेड़ों को बेरहमी से जमीदोंज किया गया है। मौके पर कार्य करने वाले लोगो ने बताया कि इसकी परमिशन मौखिक रूप से स्थानीय प्रशासन ने दी थी। जिसके बाद ही इन पेड़ों को काटा गया है। इस संबंध में एसडीएम रवीश श्रीवास्तव से जानकारी ली गई तो उन्होंने इस मामले की जानकारी नही होने का हवाला दिया, वहीं नपा सीएमओ रितु मेहरा ने बताया कि पेड़ो को काटे जाने की किसी प्रकार की कोई परमीशन नही दी गई है। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई की बात कही है। उधर वन विभाग के रेंजर रजनीश शुक्ला ने बताया कि नगरीय क्षेत्र में पेड़ काटे जाने की परमिशन स्थानीय राजस्व अधिकारियों एवं नपा प्रशासन को है यदि बगैर परमिशन के पेड़ काटे गए है तो ये गलत है। वन विभाग इस मामले में जांच कर कार्रवाई करेगा।
  आश्चर्य का विषय है कि एक तरफ पर्यावरण के संतुलन के लिए शासन प्रशासन द्वारा पेड़ो को लगाने की ओर भरकम प्रयास कर रहे है। वही स्थानीय स्तर पर भी पौधरोपण के नाम पर प्रतिवर्ष ढेरो कार्यक्रम आयोजित किये जाते है ताकि लोग पेड़ों के महत्व को समझे। इस मामले में भी आम एवं जामुन के पेड़ कई वर्षों से खड़े थे तथा फल एवं छाया देते थे। परन्तु इस तरह बेख़ौफ़ ढंग से बगैर अनुमति पेड़ो की बलि देना शासन प्रशासन की नाकामी दर्शाता है। इस मामले में अब प्रशासन की ओर से कार्रवाई कुछ भी हो परन्तु वर्षों से फलदार एवं छायादार इन पेड़ो को पानी देकर उनका भरण पोषण कर बड़ा किया गया था ओर वे पर्यावरण को संतुलित करने का कार्य कर रहे थे अब उन सभी अनमोल चीज़ों की भरपाई कोई नही कर सकता।

Related Articles

Back to top button