जय श्रीराम के नारों से गुंजा सिलौंडी

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। श्री हनुमान जयंती के अवसर पर सिलौंडी में विविध कार्यक्रम संपन्न हुए । जिसमें हनुमान कुटी, बाजार मोहल्ला में सुभाष राय, राहुल राय के परिवार के सहयोग से 24 घंटे अखंड रामायण पाठ के बाद हवन पूजन भंडारा हुआ।
श्री बालाजी मंदिर से विशाल शोभा यात्रा निकाली जिसमें श्रीराम, लक्ष्मण जानकी माता की जिवंत झांकी पूरे गांव का भ्रमण किया। सुंदरकांड के बाद श्री बालाजी मंदिर में भंडारा का आयोजन हुआ।
पुलिस चौकी के पास दक्षिण मुखी हनुमान जी की प्राण की नव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की गई । चक्रवर्ती समाज के विशेष सहयोग से मंदिर का नव निर्माण हुआ ।
संत श्री श्री 1008 दामोदर दास के सानिध्य में पूजन पाठ संयोग शास्त्री और गोपी महाराज ने कराया । और विशाल भंडारा भी किया गया। जिसमें ग्राम के पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुशील राय, सरपंच पंचों बर्मन, उपसरपंच राहुल राय, मनमोहन राय, रमेश राय, कपिल राय, भरत राय, शंकर लाल, समिती अध्यक्ष बालमुकुंद चोबे ,अक्षय राय, दुर्गा श्रीवास ,नीरज राय, अरविंद सोनी, अमरीश राय, मनीष दहिया सहित शामिल हुए । ओमकार सोनी, जितेंद्र सोनी जी का विशेष सहयोग रहा हैं।
शाम को 4 बजे से विशाल वाहन रैली मंडल अध्यक्ष मनीष बागरी, अमरेश राय, सौरभ मिश्रा के नेतृत्व में निकाली गई जो की पूरे क्षेत्र नेगई, सगमा, लालपुर, अतरसुमा होकर पंचमुखी दरबार में समाप्त हुई। सिलौंडी बस स्टैंड में सनत राय आशु राय के परिवार के विशेष सहयोग से भंडारा का आयोजन हुआ ।
रात्रि में बड़े हनुमान, छोटे हनुमान जी मंदिरों में महाआरती और प्रसाद वितरण हुआ।



