मध्य प्रदेश
बसो की छतो पर टृको की तरह लादा जा रहा है भारी सामान, हो रही है दुर्घटना की शिकार

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । यात्री बसो का इस समय खुले आम पुलिस व प्रशासन की नाक के नीचे खुलकर दुरुपयोग करने के समाचार मिल रहे है लम्बी दूरी की चलने वाली रात्रिकालीन स्लीपर कोच यात्री बसो की छतो पर टृको की तरह भारी व वजन दार सामान पुलिस की आंखों में धूल झोंककर लादा जा रहा है जो तेज रफ्तार होने पर क्रासिंग व खतरनांक मोडो पर असन्तुलित होकर पलट रही है यात्रियो की जान की दुश्मन बनी ऐसी खतरनाक बसो के खिलाफ पुलिस प्रशासन न आरटीओ को सख्त से सख्त कार्रवाही करना चाहिये जिससे अपनी लम्बी दूरी की यात्रा कर रहे यात्री पूरे आत्मविश्वास के साथ सुरक्षित तरीके से अपनी यात्रा पूरी कर सके शासन प्रशासन पुलिस आरटीओ इस ओर गम्भीरता पूर्वक ध्यान दे।



