पर्यावरणमध्य प्रदेश

आकाशीय बिजली गिरने से तीन की मौत, दो घायल, 2 घंटे हुई भारी बारिश

रायसेन । रायसेन में शनिवार दोपहर 3:30 से 5:30 तक इस सीजन में पहली बार भारी बारिश हुई, जिससे शहर की सड़क जलमग्न हो गई 3 फीट पानी भर गया वहीं शहर की निचली बस्तियां में भी पानी भर गया, आकाशीय बिजली गिरने से खेत में धान लगाने का काम कर रहे तीन लोगों की मौत और दो घायल हो गई। वहीं शहर के मुख्य बाजार में पानी भर जाने के कारण प्रशासन द्वारा बेरिकेट रखकर ट्रैफिक को रोका गया। जिससे रोड के दोनों और वाहनों की लाइन लग गई। शहर के वार्ड नो तालाब मोहल्ला हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी अर्जुन नगर पटेल नगर लोगों के घरों में पानी भी भर गया।
बिजली गिरने से एक की मौत, एक घायल
भारी बारिश के बीच रायसेन के बनगवां में खेत पर धान लगा रहा सलमान और शिवानी की आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई परिजन दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां डॉक्टर उन्हें उन्हें मृत् घोषित कर दिया उनके साथ में ही धान लगा रहे राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे भोपाल रेफर किया गया है।
सांची में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत एक घायल
जानकारी के अनुसार शनिवार को गुलगांव गेट के समीप लल्लू पटेल के खेत पर काम कर रहे सुबेद कौल पिता बुल्ली कौल उम्र 18 वर्ष निवासी छोटी बिल्दी थाना इंदवार जिला उमरिया की बिजली गिरने से मौत हो गई। उसे अस्पताल लाया गया जिसे जांच उपरांत डॉक्टर पीयूष गुप्ता ने मृत घोषित कर दिया उसका शव अस्पताल मे ही रखा गया जहाँ उसके परिवार के सदस्य मौजूद थे । वही ग्राम गुलगांव मे ही देवीराम पाल के खेत मे काम करते हुए रोहित पाल पिता मुन्नालाल पाल उम्र 24 वर्ष पर बिजली गिरी जिससे वह गंभीर घायल हो गया। उसे अस्पताल लाया गया जहाँ उपस्थित डॉक्टर पीयूष गुप्ता ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे विदिशा रैफर कर दिया गया।
शहर के मुख्य बाजार में 3 फीट पानी बेरीकेट्स रखकर रोका ट्रैफिक
रायसेन शहर का मुख्य बाजार महामाया चौक पर भारी बारिश के चलते 3 फीट पानी भर गया जिस कारण व्यापारी और ट्रैफिक पुलिस द्वारा सड़क के दोनों और बेरेकेट्स रखकर ट्रैफिक को रोका गया वहीं व्यापारियों की दुकानों में भी पानी भर जाने से काफी नुकसान हुआ है।

Related Articles

Back to top button