क्राइम
पत्नी को मायके छोड़कर लौट रहे पति की बाइक और कार में हुई भिड़ंत, मौके पर मौत
रायसेन । रायसेन में एक दर्दनाक हादसा हो गया अपनी पत्नी को मायके छोड़कर वापस अपने घर लौट रहे पति की बाइक और कार क्रमांक एमपी 04 सीजी 2503 में जोरदार भिड़ंत हो गई, इस घटना में बाइक सवार पति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर निवासी सुनील शाक्या उम्र 28 साल अपनी पत्नी आरती शाक्या को सांची के पास स्थित ऐरन छोड़ने शनिवार को गया था रविवार दोपहर को वापस लौटते समय सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तेंदूखो पर सामने से आ रही तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। 108 एंबुलेंस के द्वारा मृतक सुनील शाक्या को सुल्तानपुर के सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया वहीं कार सवार भी इस घटना में घायल हुए हैं।



