मध्य प्रदेश

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने वन स्टॉप सेंटर में शिविर लगाकर दी गई स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
रायसेन स्थित वन स्टॉप सेंटर द्वारा महिलाओं के आर्थिक उत्थान के लिए उन्हें बैंको के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराने के लिए वन स्टॉप सेंटर पर पंजाब नेशनल बैंक और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से शिविर आयोजित किया गया। जिसमें महिला बाल विकास विभाग के जिला अधिकारी दीपक संकत तथा वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक सीमा पटेल द्वारा स्वनिधि योजना, मुद्रा लोन सहित अन्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई जिनका लाभ लेकर महिलाएं स्वयं का रोजगार प्रारम्भ कर आत्मनिर्भर बन सकती हैं।
बैंक शिविर में सेंट्रल बैंक की ब्रांच मैनेजर सुश्री अदिति पनवार तथा पंजाब नेशनल बैंक के ब्रांच मैनेजर नवनीत वर्मा द्वारा स्वरोजगार योजनाओं के तहत ऋण हेतु पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया के संबंध में बताया गया। इस अवसर पर सहायक संचालक ज्ञानेश खरे तथा संजय गहरवाल भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button