खेल

विधायक कप ट्रॉफी वॉलीबॉल में ढीमरखेड़ा ने जीता फाइनल मैच

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान ।
खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित विधायक कप ट्रॉफी का आयोजन पूरे जिले मैं चल रहा है । इसी क्रम में बड़वारा विधानसभा के अंतर्गत उमरियापान के अंधेरीबाग स्टेडियम में रविवार को वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें चार टीमों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया । पहले उमरियापान और धरवारा के बीच पहला मुकाबला हुआ जिसमें उमरियापान को धरवारा ने हराकर वॉलीबॉल में अपना कब्जा हासिल कर फाइनल मुकाबला में पहुंचा । दूसरा मैच रामपुर एवं ढीमरखेड़ा के बीच खेला गया जिसमें ढीमरखेड़ा ने जीत हासिल कर फाइनल मुकाबला धरवारा एवं ढीमरखेड़ा के बीच बड़े ही रोमांचक के साथ खेला गया जिसमें ढीमरखेड़ा ने उपविजेता धरवारा को हराकर विधायक कप ट्रॉफी पर ढीमरखेड़ा ने कब्ज़ा कर फाइनल मैच में विजय हासिल की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मास्टर शि कुमार चौरसिया, मौजीलाल पौराणिक, पत्रकार सतीश चौरसिया एवं वैभव चौरसिया की द्वारा विजेता टीम ढीमरखेड़ा को शील्ड एवं टी शर्ट व उपविजेता टीम धरवारा को अतिथियों द्वारा ट्रॉफी का वितरण किया गया ।

Related Articles

Back to top button