शैक्षणिक भ्रमण से छात्र छात्राओं में खुशी, पहली बार गए भोपाल

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल महुआखेडा कला के कक्षा 6 से 10 के 56 छात्र छात्राएं शैक्षणिक भ्रमण हेतु बस द्वारा प्राचार्य नन्द लाल सिंह वरकरे एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन में के वन विहार एवं आंचलिक विज्ञान केन्द्र भोपाल पहुंचे।
छात्रों ने वन विहार में चीता, तेंदुआ, चीतल, नीलगाय, चीतल, शेर, देखकर प्रसन्न व्यक्त की। विज्ञान केन्द्र में वैज्ञानिक यन्त्रों का बारीकी से अवलोकन किया मौजूद शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को वैज्ञानिक यंत्रों के बारे में समझाया। यह पहली बार मौका था जब इस शाला के छात्र छात्राओं को किसी स्थान ले जाया गया है जहां उनका ज्ञान के साथ मनोरंज भी हुआ इसमें कई छात्र छात्राए ऐसी भी हैं जो पहले कभी भोपाल नहीं गए थे वहीं भोपाल से लौटने के बाद अपने अनुभव जब पालकों से सांझा किए तो पालक भी अत्यंत खुश हुए और विद्यालय के प्राचार्य सहित समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया।



