चाकूबाजी, इमलाई गांव में युवक पर घर में घुसकर हमला, जिला अस्पताल में भर्ती

दमोह देहात थाना क्षेत्र की घटना
ब्यूरो चीफ: भगवत सिंह लोधी
दमोह। देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत इमलाई गांव में चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है। इमलाई बाईपास स्थित संस्कार गार्डन के सामने रहने वाले एक युवक पर चार लोगों ने घर में घुसकर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायल की पहचान भारत पिता कैलाश आठिया उम्र 24 वर्ष, निवासी इमलाई बाईपास, संस्कार गार्डन के सामने के रूप में हुई है। घटना के संबंध में घायल के छोटे भाई भानु आठिया ने बताया कि रविवार सुबह क्रिकेट खेलने के दौरान भारत का परशु पटेल एवं उसके भाई दीपक पटेल से विवाद हो गया था। विवाद के बाद दोनों आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी थी।
भानु आठिया के अनुसार, रविवार रात जब उनका भाई भारत घर में अपने काम में व्यस्त था, तभी परशु पटेल और दीपक पटेल अपने दो अन्य साथियों के साथ हाथों में चाकू लेकर गाली-गलौज करते हुए घर में घुस आए और भारत पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में भारत को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
घटना की सूचना देहात थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। मामले की जांच जारी



