मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश राज्य पंचायत परिषद की जिला संयोजक नियुक्त हुई लक्ष्मी लोधी

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । मध्य प्रदेश राज्य पंचायत परिषद अखिल भारतीय पंचायत परिषद के द्वारा जिला संयोजकों की सूची जारी की गई है जिसमें जनपद पंचायत जबेरा अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत चंडी चौपरा की सरपंच लक्ष्मी लोधी को जिला दमोह संयोजक नियुक्त गया है। लक्ष्मी लोधी की नियुक्ति खबर मिलते उनके निवास गांव चंडी चौपरा में जनप्रतिनिधि एवं सरपंच घर पहुंचकर फूल मालों एवं श्रीफल देकर बधाई दें रहें। जनपद पंचायत जबेरा अंतर्गत आने वाले 70 ग्राम पंचायतों के सरपंचों एव सरपंच प्रतिनिधि में हर्ष व्याप्त किया है एवं सभी ने मध्य प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के दमोह जिला का संयोजक मनोनीत होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।



