मध्य प्रदेश

कायमपुर में तेंदुआ ने गाय का शिकार किया

रिपोर्टर : मुकेश साहू
दीवानगंज । सांची ब्लॉक के अंतर्गत आने बाली ग्राम पंचायत जमुनिया के गांव कायमपुर में तेंदुआ ने गाय का रविवार रात को शिकार कर लिया। जिससे एक साल की गाय की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जमुनिया के गांव कायमपुर में रविवार रात को 12 बजे निरपतसिंह पिता करणसिंह ठाकुर ने अपनी गाय खेत पर बांध कर रखी थी। सुबह जाकर देखा तो गाय मृत अवस्था में मिली। गाय, के ऊपर तेंदुआ के हमले के निशान दिखाई दे रहे थे निरपत सिंह ने बताया कि मैंने अपनी गाय को खेत पर बांध कर रखी थी वहीं पर मैंने अपने खेत में मूंग बो को रखी है। 12 बजे रात को गाय को बांधकर घर आ गया था सुबह देखा तो गाय मृत अवस्था में मिली। गाय के ऊपर तेंदुआ के हमले के स्पष्ट निशान दिखाई दे रहे थे। हम गांव वाले वन विभाग के अधिकारी को आवेदन देंगे
बता दें कि इससे पहले भी कई बार तेंदुआ ने कायमपुर गांव में रहने वाले ग्रामीणों के पशुओं का शिकार चुका है जिनमें कई पशु की मौत भी हो चुकी है कायमपुर के गांव वालों का कहना है कि आदमखोर तेंदुआ एक नहीं बल्कि 2 तेंदुआ कायमपुर के जंगल में घूम रहे हैं। 15 दिन पहले भी तेंदुआ ने इमरत सिंह पिता हुन्नर सिंग की गया का कर लिया था। जिससे गाय की मौत हो गई थी। अभी तक कई बेजुबान जानवरो को तेंदुआ अपना शिकार बन चुका है। तो कई जानवरों को घायल भी कर दिया है जिसका कई दिनों तक ग्रामीणों ने इलाज भी कराया है।
राजेंद्र सिंह, मर्दन सिंह, भगवत सिंह, रतिराम आदि ग्रामीणों का कहना है कि आसपास के गांव नरखेडा, कयामपुर,शाहपुर, कुल्हाडिया, दीवानगंज, अंबाडी, मुस्काबाद, महुआखेड़ा यदि गांव में तेंदुआ एक दर्जन से ज्यादा पशुओं का शिकार कर चुका है मगर वन विभाग की टीम तेंदुआ को पकड़ने में रुचि नहीं दिखा रही है जिससे एक दर्जन से ज्यादा गांव के ग्रामीण दहशत में जीने को मजबूर है। कई किसान अपने खेती किसानी के काम के लिए जंगल में तेंदुआ के डर से नहीं जा रहे हैं। जिससे खेती किसानी पर भी असर पड़ रहा है।

Related Articles

Back to top button