मध्य प्रदेश

आठ वर्षीय बालक राज के जीवन में आएगी खुशियों की रौशनी

रायसेन । बेगमगंज तहसील के ग्राम डुंगरिया निवासी आठ वर्षीय राज, जल्द ही अपनी ऑखों से सामान्य बच्चों की तरह दुनिया देख सकेगा। राज जन्मजात मोतियाबिंद रोग से ग्रसित है। गत दिनों कलेक्टर अरविन्द कुमार दुबे द्वारा बेगमगंज तहसील के ग्राम डुंगरिया का भ्रमण किया गया था। भ्रमण के दौरान कलेक्टर को, बालक राज को आंखो से धुंधला दिखाई देने के बारे में पता चला तो उन्होंने राज के पिता नीलेश से इस संबंध में जानकारी ली। नीलेश ने बताया कि राज को जन्म से ही देखने में परेशानी होती है। कलेक्टर दुबे ने पूछा कि राज को किसी डॉक्टर को दिखाया, उसका इलाज कराया। तो नीलेश ने कहा कि वह दिहाड़ी मजदूरी करते हैं, उनके पास इतने पैसे नहीं है कि वह राज का इलाज करा सकें।
कलेक्टर दुबे ने नीलेश को बताया कि सरकारी अस्पतालों में लोगों के नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था है। इसके अलावा शासन द्वारा गरीबों के नि:शुल्क इलाज के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है, जिसमें प्रायवेट अस्पतालों में भी नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था है। कलेक्टर दुबे ने राज के पिता नीलेश से कहा कि वह चिंता ना करें। राज का नि:शुल्क इलाज और उन्होंने तुरंत मोबाइल पर सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री को जल्द से जल्द राज का ईलाज कराने के संबंध में निर्देश दिए। कलेक्टर दुबे के निर्देशानुसार सीएमएचओ ने चिकित्सकों की टीम को राज की जांच के लिए गांव भेजा। चिकित्सकों ने जांच के दौरान पाया कि राज को जन्मजात मोतियाबिंद रोग है जो कि सर्जरी उपरांत ठीक हो सकता है। कलेक्टर के निर्देश पर राज के ईलाज के लिए राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सेवा सदन भोपाल में सर्जरी की जाएगी। राज के इलाज की राशि प्रशासन द्वारा वहन की जाएगी। साथ ही राज को उपचार उपरांत डिस्टार्च होने के बाद एक माह तक निःशुल्क दवाईयां भी प्रदान की जाएगी। भोपाल में उपचार के दौरान राज के साथ एक परिजन के रहने, भोजन एवं स्टेशन से आने-जाने की व्यवस्था भी निःशुल्क की जाएगी।

Related Articles

Back to top button