धार्मिक
मां वीरासन देवी मंदिर दीपदान से जगमगा उठा

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । देवउठनी ग्यारस एकादशी में मां वीरासन देवी मंदिर और श्री बालाजी मंदिर में महाआरती के बाद पूरा मंदिर परिसर दीपों से जगमगा उठा। श्रद्धालुओं ने श्रद्धाभाव से माता वीरासन देवी की पूजा अर्चना कर दीप जलाए तो मंदिर परिसर का नजारा ही बदल गया ।
श्रद्धालुओं ने यहां विधि विधान से पूजा के बाद मां वीरासन देवी की आरती कर परिवार में सुख समृद्धि की कामना की । सिलौड़ी सहित आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने एक साथ दीप जलाए गए ।


