देहरादून में आयोजित अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में म.प्र. का गौरव बढ़ाया
सिलवानी। देहरादून में आयोजित अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश वन विभाग के रेंजर महेन्द्र कुमार पालेचा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 5000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया। इसी के साथ मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम के सफल कप्तान जुबेर खान के नगर आगमन पर वन कर्मचारियों द्वारा उनका हार्दिक स्वागत किया गया।
सम्मान समारोह के दौरान सभी साथियों ने दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उपस्थित कर्मचारियों में गोवर्धन जाटव, गोवर्धन शर्मा, अखिलेश रजक, मनीष छारी, लालसिंह धुर्वे, श्याम रघुवंशी, रमाकांत रघुवंशी, मनोज साहू, आकाश तिवारी, नरेंद्र त्रिपाठी, भूपेन्द्र लोधी, अमित धुर्वे, पुरुषोत्तम रजक, विनय दीक्षित, दीनानाथ श्रीवास्तव सहित अन्य वन कर्मचारी शामिल रहे।
सभी ने संयुक्त रूप से महेन्द्र कुमार पालेचा और जुबेर खान को बधाई देते हुए भविष्य में और भी सफलता प्राप्त करने की शुभकामनाएं दीं।



