2 मई से बरसेंगी भागवत रूपी अमृत मई गंगा, भगवान की कथाओं का महराज जी करेंगे व्याख्यान
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । जब जन्म जन्मांतर के भाग्य उदय होते है तब श्री मद भागवत कथा रूपी अमृत मई गंगा में गोता लगाने का सौभाग्य प्राप्त होता है। ऐसी ही कथा कटनी जानकी हनुमान वार्ड में 2 मई से होने जा रही है भगवान की विभिन्न कथाओं पर प्रकाश डालते हुए महराज श्री सजीव झांकियो के माध्यम से भगवान की लीलाओं का मंचन प्रस्तुत कराएंगे।
गौरतलब हो कि भागवत कथा की शोभा यात्रा 2 मई को विशाल और भव्य रूप से निकाली जाएगी उसके बाद भगवान की कथाओं का आगाज होगा। कथा व्यास परम श्रद्धेय प्रोफेसर पंडित राधिका प्रसाद मिश्र ने बताया कि दो मई को कलश यात्रा के साथ संध्या के समय व्यास पीठ स्थापना के साथ भागवत कथा का आरंभ होगा महराज श्री ने बताया कि प्रतिदिन सात दिनों तक प्रातः 6 बजे से 12 बजे तक भगवत कथा पारायण कार्यक्रम एवं शाम 4 बजे से 7 बजे तक भगवान की अमृत मई कथा होगी।
आपको बता दे कि संगीत मय श्रीमद भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के दौरान भगवान श्री कृष्ण का जन्म भगवान कृष्ण रुक्मणि विवाह गोवर्धन पूजा सहित विभिन्न प्रसंगों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए जीवन को जीने की कला सिखाने वाले कथा को भक्त श्रद्धालु जन अवगाहन करेंगे रसपान करेंगे अंत में पूर्णाहुति के साथ कन्या ब्राह्मण भोज के साथ विशाल भंडारा होकर कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।



